आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना से एक और मौत, कोरोना के 84 नए केस आए हैं, कोरोना संक्रमितों की संख्या 5400 पार पहुंची।
आगरा में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित 58 साल के सिकंदरा क्षेत्र निवासी मरीज की मौत हो गई, कोरोना पॉजिटिव 123 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना के 84 नए केस आए हैं, इससे कोरोना संक्रमितों की संख्या 5410 पहुंच गई है। इसमें से 4301 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। 986 मरीज भर्ती हैं, इनका इलाज चल रहा है।