आगरालीक्स.. आगरा में सोने चांदी के रेट में लगातार गिरावट, शेयर बाजार में सुधार।
शुक्रवार को सोने और चांदी में गिरावट का दौर जारी है, सोना 50 हजार से नीचे है और चांदी का रेट 60 हजार से नीचे है। जबकि शेयर बाजार में सुधार हो रहा है। सेंसेक्स 438 प्वाइंट पर खुला था, यह 450 अंक तक पहुंच गया है, गुरुवार को भारी गिरावट के बाद शुक्रवार को कारोबार के अंतिम दिन शेयर बाजार में अच्छा सुधार हुआ है। आईटी सेक्टर के शेयर में सबसे ज्यादा बढत है।