आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना काल से जूझने के बाद ऑटो सेक्टर में जबर्दस्त बूम है। शहर के शोरूमों पर कार, बाइक, स्कूटी आदि की नवरात्र और दीपावली के लिए बुकिंग चल रही हैं। ग्राहकों को भी खासी छूट दी जा रही है। यदि आप वाहन की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं तो इस मौके से चूके नहीं।
एक्सयूवी-300 युवाओँ की पसंद
आत्माराम ऑटो इंटरप्राइजेज के संचालक अंशुल अग्रवाल ने बताया कि महेंद्रा की गाड़ियों का सबसे ज्यादा क्रेज बना हुआ है। नवरात्र और दीपावली के लिए गाड़ियों की बुकिंग शुरू हो गई है। महेंद्र के न्यू मॉडल थार की बुकिंग हो रही है। महेद्र की एक्सयूवी-300 युवा की बेहद की पसंद बनी हुई है।
बुलेरो है सदाबहार
ग्रामीण क्षेत्र में बुलेरो सदाबहार पसंद है और उसकी भी बुकिंग वर्तमान में जारी है और तीस से चालीस के बीच कारों की बुकिंग हो गई है। कुछ कारों की डिलीवरी एक नवंबर से होगी। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के काल से उबरने के बाद लोगों ने ऑटो सेक्टर में काफी दिलचस्पी दिखाई है। उनके शोरूम भगवान टाकीज, अरतौनी और मथुरा बाईपास पर हैं। आत्माराम एंड संस के ही स्वामी रमेश अग्रवाल ने दोपहिया वाहनों की बुकिंग शुरू हो गई है। नवरात्र के लिए अभी कुछ कम बुकिंग है लेकिन इसमें तेजी आएगी।
दोपहिया वाहनों में भी चमक
पीपुल्स होंडा के संचालक राजेश पिप्पल ने बताया कि नवरात्र और दीपावली को लेकर ऑटो सेक्टर में सुधार आया है। नवदुर्गा पर्व और दीपावली के लिए शोरूम में बुकिंग शुरू हो गई हैं। अब तक साढ़े चार सौ से ज्यादा वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों को वाहनों की खरीद पर 11 हजार रुपये तक का ऑफर दिया जा रहा है। कई अन्य सुविधाओं का भी ग्राहकों को लाभ मिल रहा है।
Advertise with agraleaks.com call – 9837011449, 9927076262