अलीगढ़लीक्स.. यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह कानपुर से दिल्ली जा रही डबलडेकर प्राइवेट बस पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई। दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को जेवर व टप्पल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण बस का टायर बर्स्ट होना बताया जा रहा है।
कानपुर से कल्पना ट्रेवल्स की प्राईवेट बस यात्रियों को लेकर यमुना एक्सप्रेस-वे से दिल्ली जा रही थी। बस में 40-45 यात्री सवार से थे। सुबह करीब छह बजे के लगभग बस टप्पल के गांव देवाका के समीप पहुंची तभी तेज आवाज के साथ बस का पिछला टायर बर्स्ट हो गया। इससे बस बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हो गए। सीएम योगी की हादसे पर दुख जताजे हुए संवेदना व्यक्त की है। पुलिस प्रशासन को घायलों के उपचार आदि के निर्देश दिए हैं।