आगरालीक्स.. आगरा में नई दिल्ली हबीबगंज शताब्दी स्पेशल ट्रेन 17 अक्टूबर से रुकेगी, 20 अक्टूबर से आगरा में 12 स्पेशल ट्रेनों का ठहराव होगा।
त्योहार को देखते हुए ट्रेनों की संख्या बढाई जा रही है, ऐसे में 17 अक्टूबर से नई दिल्ली हबीबगंज शताब्दी ट्रेन का संचालन शुरू हो रहा है। यह ट्रेन 17 अक्टूबर से नई दिल्ली से सुबह 5 .30 बजे चलेगी और आगरा में 7.45 बजे आ जाएगी। वहीं, हबीबगंज से दोपहर तीन बजे चलेगी और रात 9 .05 बजे आगरा आ आएगी, नई दिल्ली रात 11 बजे पहुंचेगी।
समय- सारणी –
02002 नई दिल्ली –हबीबगंज स्टेशन 02001 हबीबगंज– नई दिल्ली
आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान
— 05:30 नई दिल्ली 23:55 —
07:09 07:10 मथुरा जं 21:49 21:50
07:45 07:50 आगरा कैंट 21:05 21:10
08:42 08:43 मुरैना 20:00 20:01
09:08 09:13 ग्वालियर 19:30 19:35
10:30 10:35 झाँसी जंक्शन 18:25 18:30
11:27 11:28 ललितपुर 17:22 17:23
13:55 14:00 भोपाल 15:13 15:16
14:25 हबीबगंज — 15:00