
लिटा लिटा कर मारा और गुप्तांग पर मारी लात
शमसाबाद में हुए सांप्रदायिक संघर्ष में जेल गए मेघ सिंह कुशवाहा और रामलाल शुक्रवार रात को जिला जेल से रिहा हुए। उनकी रिहाई का श्रेय लेने के लिए सांसद बाबूलाल, प्रदेश मंत्री राम प्रताप चौहान, सांसद का भतीजा शिशुपाल सहित
जिलाध्यक्ष अशोक राना जिला महाम़ंत्री ऋषि उपाध्याय सहित भाजपाई पहुंच गए। बताया जा रहा है कि ऋषि उपाध्याय ने मेघ सिंह कुशवाह की रिहाई का श्रेय लेते हुए सांसद पर टिप्पणी कर दी, इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। सांसद के भतीजे शिशुपाल ने ऋषि उपाध्याय के साथ मारपीट कर दी, उनके समर्थक भी आ गए। बीच बचाव में आए जिलाध्यक्ष अशोक राना से भी विवाद हो गया। आरोप है कि सांसद बाबूलाल और उनके समर्थकों ने ऋषि उपाध्याय को जमीन पर लिटाकर पीटा, गुप्तांग पर लात मारी और पर्स, चेन व 20 हजार रुपये लूट ले गए।
मौका मिलते ही सक्रिय हुए बाबूलाल विरोधी
इसकी खबर भाजपाईयों को लगते ही सांसद विरोधी सक्रिय हो गए। केंद्रीय मंत्री के गुट के भाजपाईयों ने आगे की रणनीति
पर मंत्रणा की, इसके बाद जिलाध्यक्ष अशोक राना के माध्यम से एसएसपी को सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दिलवाई गई है।
Leave a comment