आगरालीक्स… एसएन के डॉक्टरों ने बचाई कोरोना पॉजिटिव डेढ साल की बच्ची की जान. पेट में घुस गई थी नुकीली चीज…
बुरी तरह से हो गई थी घायल
ताजगंज की रहने वाली एक डेढ साल की बच्ची नुकीली चीज पर जाकर गिर गई थी. इससे उसके पेट में बुरी तरह चोट आ गई और उसकी आंत पेट से बाहर छिद्रित हो गईं. परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बच्ची कोरोना पॉजिटिव भी पाई गई. यहां से बच्ची को एसएन अस्पताल भेज दिया गया. यहां चिकित्सकों ने उसकी जांच की गई और उसे तत्काल कोविड अस्प्ताल में स्थानांतरित कर दिया गया.
एसएन में तत्काल किया आपरेशन
एसएन मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत गुप्ता ने तत्काल बच्ची का आपरेशन करने और सुचारू प्रबंधन के लिए सर्जरी विभाग, बाल रोग विभाग और एनेस्थीसिया के चिकित्सकों की व्यवस्था की. सारी तैयारी होने के बाद बचची का तुरंत आपरेशन किया गया. तुरंत आपरेशन से बच्ची की आंतों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया और उसका आपरेशन सफल रहा.

बच्ची की हालत स्थिर
आपरेशन करने वाली टीम में डॉ. करन आर रावत, डॉ.अनुभव गोयल, डॉ प्रत्यूष मिश्रा, डॉ.सुप्रिया तिवारी रहे. महत्वपूर्ण भूमिका डॉ ऋचा जयमन जी ने निभाई. डॉ. करन आर रावत ने बताया कि आपरेशन के बाद अब बच्ची की हालत स्थिर है और उसकी बारीकी से निगरानी भी की जा रही है.