आगरालीक्स…अब इस मशहूर अभिनेत्री की हुई मौत. होटल के कमरे में शव लटका हुआ मिला..हाल ही में हुई थी सगाई.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार साउथ एक्ट्रेस वीजे चित्रा ने चेन्नई के नसरपेट में एक होटल में सुसाइड कर लिया है. होटल के कमरे में उनका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है. शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने सुसाइड किया है. जानकारी पर पुलिस पहुंच गई है और शव बरामद कर लिया गया है.
अभिनेत्री ने हाल ही में चेन्नई के ही एक महशूर बिजनेसमैन हेमंत रवि से सगाई की थी. जानकारी के अनुसार देर रात करीब ढाई बजे वह शूटिंग से लौटी थीं और आज सुबह उनका शव लटका हुआ मिला. बताया जाता है कि उनके साथ मंगेतर भी था, जिन्होंने ही इसकी जानकारी पुलिस को दी है. पुलिस उनके मंगेतर से भी पूछताछ करने वाली है.