आगरालीक्स.. आगरा के अंबेडकर विवि में कर्मचारी को मार्क्सशीट जलाते हुए पकडा, कमरा सील, होगा मुकदमा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के अंबेडकर विवि के पालीवाल पार्क में इतिहास विभाग है, शनिवार को सर्दी थी। इतिहास विभाग में संविदा पर कार्यरत कर्मचारी वीरेश मार्क्सशीट जला रहा था, छात्रों ने शिक्षकों को जानकारी दी, उन्होंने कर्मचारी को पकड लिया।
जला चुका था कई मार्क्सशीट
मार्क्सशीट जलाने की सूचना पर कुलसचिव डॉ अंजनी कुमार मिश्रा पहुंच गए। लेकिन तब तक कुछ मार्क्सशीट जल चुकी थी, कुछ अछजली थी, कर्मचारी के कमरे में दो से तीन हजार मार्क्सशीट रखी हुई थी, उस कमरे को सील कर दिया है।
बीए, बीएससी, एमएसडब्ल्यू की मार्क्सशीट
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कर्मचारी जिन मार्क्सशीट को जला रहा था वे सत्र 2013 14 की बीए, बीएससी, बीकॉम एमएसब्ल्यू की थीं।
कराया जाएगा मुकदमा दर्ज
इस मामले में कुलपति डॉ अशोक मित्तल का कहना है कि मामले की जांच चल रही है, मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।