आगरालीक्स…61 केंद्रों पर हुई यूपीपीएससी की सीएसईईई परीक्षा. 34.27 प्रतिशत अभ्यर्थी नहीं आए एग्जाम देने.
दो पालियों में हुई परीक्षा
उप्र लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा (सीएसईईई) रविवार को शहर के 61 केंद्रों पर हुई. इस परीक्षा के लिए 27357 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. रविवार को पहली पाली 9044 अभ्यर्थी उपस्थित रहे जबकि दूसरी पाली में 8938 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी. इस तरह दोनों पालियों में कुल 17982 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 9,375 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी.
प्रतिभा खोज व छात्रवृत्ति परीक्षा
वहीं साकेत इंटर कालेज में रविवार को राज्य स्तरीय राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा व राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित हुई. प्रतिभा खोज परीक्षा को 444 अभ्यर्थियों में से 392 ने दी जबकि छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए 104 अभ्यर्थियों में से 85 उपस्थित रहे.