आगरालीक्स.. आगरा में फैक्ट्री पर बदमाशों का धावा, चौकीदार की हत्या कर आठ लाख का कॉपर का तार चोरी कर ले गए बदमाश।
आगरा के रुनकता में आकाश पावर इलेक्ट्रानिक्स फैक्ट्री है। फैक्ट्री संचालक सिकंदरा के मांगरौल निवासी आकाश सिकरवार है, फैक्ट्री में ट्रांसफार्मर की रिपेयरिंग होती है। फैक्ट्री पर चौकीदार मंगल सिंह निवासी इलाहबाद रात में रहते हैं। मंगलवार रात में बदमाशों ने कारखाने में धावा बोल दिया। चौकीदार की गला दबाकर हत्या कर दी। बदमाश कारखाने से कापर का तार चोरी कर ले गए।