आगरालीक्स.आगरा के कारोबारी ने श्री राम जन्म भूमि निर्माण के लिए अभी तक की सर्वाधिक राशि एक करोड 11 लाख का चेक दिया है,
वैकमेट इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक दिनेश अग्रवाल ने बुधवार को मथुरा के व्रंदावन के केशवधाम में आयोजित कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की मौजूदगी में
मथुरा में आरएसएस के सहसरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले को एक करोड़ 11 लाख रुपये का चेक दिया।
कारोबारी की आगरा और मथुरा में फर्म है, आगरा और मथुरा में अभी तक का यह सबसे अधिक धनराशि का चेक दिया गया है, इससे पहले जगदगुरु क्रपालु परिषद ट्रस्ट ने एक करोड का चेक दिया था।