आगरालीक्स….कृषि कानूनों पर सरकार का कड़ा रुख. कहा- प्रस्ताव पर विचार करें. किसानों को नहीं दी बातचीत की कोई अगली तरीख .
कृषि कानून को लेकर आज किसान आंदोलन को 58 दिन हो गए. इस दौरान किसान और केंद्र सरकार के बीच 11वीं बार वार्ता भी हुईं पर कोई नतीजा नहीं निकला. आज की बैठक में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी तीखे तेबर के साथ केंद्र के प्रस्ताव को बेहतर बताते हुए किसानों को केंद्र सरकार के प्रस्ताव पर सोच विचार करने के लिए कहा. और किसान संगठन को अपना प्रस्ताव शनिवार तक पेश करने की कह कर बोले फिर मिलेंगे. मिलने की तरीख तय नहीं की गई है.
वहीं मीडिया सूत्रों अनुसार कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसान यूनियनों से शनिवार तक अपना प्रस्ताव पेश करने के लिए कहा है। इसके साथ ही मंत्री ने कहा कि यदि वे सहमत हैं, तो हम फिर से मिलेंगे।
बीकेयू क्रांतिकारी (पंजाब) के राज्य अध्यक्ष सुरजीत सिंह फूल ने कहा कि आज 11वें दौर की बैठक खत्म हो गई और अगली बैठक की कोई तारीख सरकार द्वारा तय नहीं की गई है।
ट्रैक्टर रैली को लेकर भी बातचीत बेनतीजा
वहीं दूसरी ओर 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकालने के लिए किसान और दिल्ली पुलिस के बीच तीसरे दौर की वार्ता का भी कोई नतीजा नहीं निकला. एक तरफ किसान 26 जनवरी को परेड में ट्रैक्टर रैली निकालने पर आढे हुए हैं तो दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस भी किसानो के ट्रैक्टरो को दिल्ली में प्रवेश देने इंनकार पर आढी हुई हैं. केंद्र और किसानों के बीच 11वें दौर की बैठक के बाद भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैट ने विज्ञान भवन के बाहर कहा कि हमारी योजना के अनुसार 26 जनवरी की परेड में ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी.