आगरालीक्स… आगरा में 10 फरवरी से स्कूल खुल रहे हैं, क्या है स्कूल की तैयारी, आनलाइन क्लास जारी रहेंगे, पैरेंटस की सहमति, फीस, वैन से लेकर हर सवालों के जवाब।
आगरा में 6 से 8 वीं कक्षा तक के स्कूल 10 फरवरी और एक से कक्षा पांच तक के छात्रों के लिए स्कूल एक मार्च से खुल रहे हैं। इसे लेकर आगरा के स्कूलों ने भी तैयारी शुरू कर दी है।
सवाल, स्कूल खुलने पर आनलाइन क्लासेज का भी विकल्प रहेगा
जवाब, कुछ स्कूलों में आनलाइन क्लासेज का भी विकल्प दिया जा रहा है। मगर,अधिकांश स्कूलों में छात्रों को जाना पडेगा, क्लास में ही पढाई होगी।
सवाल स्कूल में सभी छात्रों को बुलाया जाएगा
जवाब कुछ स्कूलों में 50 फीसद बच्चों को बुलाया जाएगा, अधिकांश स्कूलों में कोर्स पूरा हो चुका है, ऐसे में एक दिन छोडकर भी बुलाया जा सकता है।
सवाल बच्चे स्कूल कैसे जाएंगे, स्कूल बस और वैन की सुविधा मिलेगी
जवाब स्कूल जाने के लिए अभी स्कूल बस और वैन की सुविधा मिलना मुश्किल है। अभिभावकों को ही बच्चों को स्कूल छोडना पडेगा, हालांकि इसका निर्णय स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों को लेना है।
सवाल, बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों की सहमति भी लेनी होगी
जवाब अधिकांश स्कूलों में अभिभावकों की भी सहमति ली जाएगी, कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजना चाहते हैं कि नहीं, जिन स्कूलों में आनलाइन क्लासेज का भी विकल्प दिया जाएगा, वे अभिभावकों से पूछेंगे कि बच्चे को स्कूल भेजना चाहते हैं या आनलाइन क्लासेज
सवाल छात्रों ने पफीस जमा नहीं की है, उन्हें स्कूल में जाने की अनुमति मिलेगी
जवाब स्कूल की पफीस को लेकर अनलॉक के बाद से विवाद चल रहा है। छात्रों को पफीस जमा करनी है, लेकिन आर्थिक रुप से कमजोर छात्र, किसी मजबूरी के कारण पफीस जमा नहीं कर पाते हैं तो उन्हें स्कूल में आने से नहीं रोका जा सकता है। इसके लिए छात्र जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर सकते हैं।
(अभिभावकों के सवाल आगरा के स्कूल संचालक और प्राचार्यों से आगरालीक्स ने पूछे, उनके जवाब के आधार पर सवाल जवाब दिया गया है।)