आगरालीक्स…आगरा में प्रधानाध्यापक ने रिश्वत देने के लिए फ्लैट पर बुलाया. महिला टीचर को निलंबित करने का दिखा रहा था डर..एंटी करप्शन टीम
निलंबित होने का दिखा रहा था डर
आगरा में एंटी करप्शन टीम ने प्रधानाध्याप को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोचा है. जानकारी के अनुसार आरोपित प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार बरौली अहीर ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात है. बताया जाता है कि वह एक महिला प्रधानाध्यापक को निलंबित होने का डर दिखाकर पांच हजार रुपये मांग रहा था. बाद में वह तीन हजार रुपये तक में रानी हो गया. इस पर महिला प्रधानाध्यापक ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी. टीम ने रंगे हाथों दबोचने के लिए महिला अध्यापक को जितेंद्र कुमार के पास जाने के लिए कहा. इस पर प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार ने महिला को ताजगंज स्थित कृपा धाम अपार्टमेंट में बुलाया. यहां पर पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने घेराबंदी कर आरोपित को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोच लिया.