आगरालीक्स… विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में बजरंग दल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या के विरोध में कलक्ट्रेट पर आज प्रदर्शन किया। बाद में एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
रिंकू की हत्या पर आक्रोश
विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पर एकत्रित हुए और रिंकू के हत्यारों को फांसी दो के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंपा। इस मौके पर प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर, महानगर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने आऱोपियों को फांसी की सजा देने की मांग उठाई। इस मौक पर प्रांत संयोजक दीपक त्यागी, धर्मेंद्र वर्मा, विनोद महौर, अनूप वर्मा, निशांत सिकरवार, बंटी ठाकुर, अभिषेक शर्मा, पवन धाकड़, अनुपम पंडित, अमित कुमार, रिंकू चौधरी, धर्मेंद्र चाहर आदि थे।