अलीगढ़लीक्स… अलीगढ़ की एक युवती को उसके पति ने दुबई से व्हाट्स-एप पर तीन तलाक का मैसेज भेज दिया। एसएसपी ने इस मामले में जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र की मेडिकल कालेज कॉलोनी में रहने वाली युवती शिक्षका है। वह एक निजी स्कूल में पढ़ाती हैं। चार साल पहले युवती का निकाह क्षेत्र के ही एक युवक के साथ हुआ था। युवक दुबई में निजी कंपनी में नौकरी करता है। युवती का आऱोप है कि निकाह के कुछ समय बाद ससुरालीजनों का व्यवहार बदल गया। उन्होंने दस लाख रुपये की मांग की लेकिन मांग पूरी नहीं हुई और उसका उत्पीड़न शुरू हो गया। युवती का आरोप है कि पिछले दिनों युवक ने व्हाट्स-एप तीन तलाक का मैसेज भेज दिया। ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट की और एक साल के बेटे के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी मुनिराज ने जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।