
ताजमहल के यलो जोन अतिसंवेदनशील क्षेत्र जहां घंटे सुरक्षा कर्मी रहते हैं में शाहजहां पार्क है। इस पार्क में चंदन के पेड़ हैं। चंदन के पेड़ बहुत महंगे बिकते हैं, इसके चलते चंदन तस्कर सक्रिय हो गए हैं। यहां चंदन के पेड़ काटे जा रहे हैं, इनके फोटो भी वायरल हो चुके हैं। इसके बाद भी उद्यान विभाग के कर्मचारी, सुरक्षा एजेंसियों को तस्कर दिखाई नहीं दे रहे हैं।
दिन में काटते हैं चंदन के पेड़ और रात को हो जाते हैं सप्लाई
शाहजहां पार्क में तस्कर दिन में चंदन के पेड़ काट रहे हैं, इन पेड़ को काटने के बाद पार्क में ही डाल दिया जाता है। इसके बाद इसके टुकडे कर रात को बाहर निकाल लिए जाते हैं। यह खेल कई महीनों से चल रहा है।
Leave a comment