Thursday , 11 December 2025
Home agraleaks HIV patient have unprotected sex with 300 female
agraleaks

HIV patient have unprotected sex with 300 female

un
आगरालीक्स
 ……युवक को खुद के एचआईवी संक्रमित होने का पता चला तो उसने महिलाओं से असुरक्षित यौन संबंध बनाना शुरू कर दिया। उसने कुछ महीने में ही 300 महिलाओं से असु​रक्षित यौन संबंध बनाए, इसमें कुछ हाई प्रोफाइल महिलाएं भी थी। युवक आॅटो ड्राइवर है, उसने उन महिलाओं से भी संबंध बनाए, जिनके बच्चों को वह स्कूल छोडने जाता था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हैदराबाद ​पुलिस ने मलकाजगिरी के मिरजलगुडा निवासी आॅटो ड्राइव (31) को चोरी के आरोप में पकडा है। पुलिस अधिकारी खाजा मोइनुद्दीन के मुताबिक ड्राइवर ने बताया कि वह एचआईवी विषाणु से संक्रमित है जिसका पता उसे कुछ महीने पहले ही चला। उसने बताया कि वह रोज वेश्यालय जाता है और उसके कुछ महिलाओं के साथ अवैध संबंध भी हैं। एचआईवी संक्रमित होने का पता लगने के बाद उसने 300 से ज्यादा महिलाओं के साथ संबंध बनाए। इनमें से कुछ ऐसी गृहणियां थी जिनके बच्चों के वह अपनी ऑटो में स्कूल छोड़ने जाया करता था।
हार चुराने पर खुला मामला
उप्पल में 7 हिल्स कॉलोनी में रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर मेरव्या कार्ल ने 17 अक्टूबर को घर से सोने की हार चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। कार्ल ने पुलिस को बताया कि 5 अगस्त को वह अपने पत्नी के साथ शहर से बाहर चला गया था। जाते वक्त उसने अपने कुछ दोस्तों को अपने घर की चाबी सौंप दी। ये दोस्त अक्सर उसके घर पर पार्टी करने के लिए आते रहते थे। ऑटो ड्राइवर भी उनमें से एक था।
पुलिस ने कार्ल के सभी दोस्तों के पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ के दौरान ऑटो ड्राइवर ने पांच तोले का हार चुराने की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने उससे और सख्ती से पूछताछ शुरु की। इसी दौरान उसने अपने एचआईवी संक्रमित होने और 300 महिलाओं के साथ असुरक्षित यौन संबंध बनाने की बात कबूल की।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

agraleaks

Agra News: SNMC, Agra Saturday OPD schedule#Agra

आगरालीक्स : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आज शनिवार को कार्डियोलॉजिस्ट,...

agraleaks

Agra Video News: A 5-year-old boy fell into a 40-foot-deep well in Kirawali. Rescue operations are underway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली में 5 साल का बच्चा 40 फुट गहरे कुएं...

agraleaks

Agra News: St. Peters School emerged as the overall champion at the 15th National Wonder Kid Competition of Brain O Brain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ब्रेन ओ ब्रेन के 15वें नेशनल वंडर किड कंपटीशन में...

error: Content is protected !!