आगरालीक्स.. आगरा से डीवीवीएनएल की एमडी सौम्या अग्रवाल और एडीए के उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह का तबादला हो गया है। अब एडीए के उपाध्यक्ष सीडीओ फर्रुखाबाद राजेंद्र पेसिया होंगे। वहीं, डीवीवीएनएल की एमडी सौभ्या अग्रवाल को डीएम बस्ती के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
मंगलवार रात को आईएएस के तबादले किए गए। डीवीवीएनएल की एमडी सौम्या अग्रवाल को डीएम बस्ती बनाया गया है। जबकि एडीए के उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाह का तबादला कर दिया गया, अब एडीए के उपाध्यक्ष राजेंद्र पेसिया बनाए गए हैं। वे वर्तमान में सीडीओ फर्रुखाबाद के पद पर कार्यरत हैं।