Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Video : 3 and a half hours of Taj Mahal after hoax call of bomb blast..know full detail here# agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Video : 3 and a half hours of Taj Mahal after hoax call of bomb blast..know full detail here# agranews

150

आगरालीक्स…(वीडियो) सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक…जानिए कैसे साढ़े 3 घंटे तक ताजमहल को लेकर मचा रहा हड़कंप. 1 घंटे में खाली हो गया ताजमहल. वीडियो में ताज को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला बोला—

गुरुवार सुबह 8:30 बजे पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर ताजमहल को बम से उड़ाने की सूचना मिलती है. फोन पर बताया जाता है कि​ ताजमहल के पास में बम लगा हुंआ है और थोड़ी ही देर में वो ब्लास्ट होने वाला है. यह सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया. आनन—फानन में इसकी जानकारी ताजमहल की सुरक्षा में जुटे सीआईएसएफ के अधिकारियों को दी जाती है. तुरंत ही एक्शन लिया जाता है. ताजमहल पर टिकट विंडो को बंद कर दिया जाता है और फिर एक एनाउंसमेंट किया जाता है. ये एनाउंसमेंट ताजमहल के अंदर मोहब्बत की स्मारक का दीदार कर रहे लोगों के लिए किया जाता है. अपील की जाती है तुरंत ही सभी लोग ताजमहल परिसर से बाहर आ जाएं और परिसर को पूरी तरह से खाली कर दें.

सबसे पहले ताजमहल के दोनों गेटों को बंद कर दिया गया

अलर्ट पर रहे अधिकारी
एनाउंसमेंट के बाद सभी सुरक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों ने ताजमहल के दोनों गेट को बंद कर दिया. इधर टिकट विंडो बंद होने से पर्यटक पहले से ही अचरज में आ गए. अंदर परिसर में घूम रहे पर्यटक भी इस एनाउंसमेंट को लेकर कुछ समझ नहीं आते.आनन—फानन में लोगों को ताजमहल से निकालना शुरू हो जाता है. करीब 45 से 60 मिनट के अंदर ही ताजमहल को सुरक्षाकर्मी पूरी तरह से खाली करा देते हैं. पर्यटक बाहर खड़े होकर स्थिति को समझने की कोशिश कर रहे होते हैं लेकिन किसी की भी समझ में कुछ नहीं आ रहा था. तुरंत ही बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वाॉयड की टीमें पहुंचती हैं. ताजमहल के अंदर सभी जाते हैं और फिर शुरू होता है पूरा सर्च आपरेशन.

ताजमहल परिसर से अचानक बाहर निकाले गए पर्यटक काफी देर तक ये ही सोचते रहे कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है?

एक घंटे में पूरा हुआ सर्च आपरेशन
करीब दस बजे पर्यटकों को बाहर निकालने के बाद शुरू हुआ सर्च आपरेशन करीब एक घंटे तक चला और सुरक्षाकर्मियों ने ताजमहल का कोना—कोना खंगाल लिया लेकिन कहीं से भी बम होने की कोई पुष्टि नहीं हुई. इधर ताजमहल के बाहर भी चेकिंग अभियान तेजी से चलता रहा. तब तक ताजमहल के बाहर मौजूद पर्यटकों को भी अंदेशा हो जाता है कि किसी ने बम की सूचना दी है. हालांकि करीब एक घंटे तक सर्च आपरेशन पूरा होने के बाद अधिकारियों की ओर से सूचना दी जाती है कि ताजमहल पर बम होने की खबर पूरी तरह से झूठी है और इसे किसी ने दहशत फैलाने के लिए फैलाया है.

आईजी रेंज आगरा द्वारा घटना को लेकर दी गई बाइट

दिल्ली तक पहुंची रिपोर्ट
ताजमहल पर बम होने की खबर से पूरे देश में हड़कंप मच गया था. हालांकि जब सुरक्षा अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की कि खबर झूठी थी तो तुरंत इसकी जानकारी दिल्ली तक पहुंचाई गई और देश के सभी वरिष्ठ सुरक्षाकर्मियों को इससे अवगत कराया गया. इधर ताजमहल को फिर से करीब साढ़े 11 बजे पर्यटकों के लिए खोल दिया गया.

फिरोजाबाद के एक युवक ने दी थी सूचना
सर्च आपरेशन पूरा होने के बाद पुलिस ने बम होने की सूचना देने वाले नंबर को ट्रैस करना शुरू कर दिया. जानकारी मिली कि यह फोन फिरोजाबाद के नारखी क्षेत्र से आया है. फिरोजाबाद पुलिस को भी इससे अवगत करा दिया गया. तभी आईजी पुलिस की ओर से सूचना दी जाती है कि बम होने की सूचना देने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसका नाम विमल है. पुलिस का कहना है कि युवक मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर है लेकिन घटना की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Childless Couple from Agra Buys Stolen One-Year-Old Baby for ₹70,000; Badaun Police Arrest Five Individuals, Including a Woman…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के निसंतान दंपत्ति ने 70 हजार रुपये में खरीदा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

बिगलीक्स

Video News: Uncontrollable Thar Overturns After Running Over Brother and Sister Drinking Juice by the Roadside in Mathura…#mathura

मथुरालीक्स…रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो, मथुरा में सड़क किनारे जूस पी रहे...

बिगलीक्स

Agra Weather: Alert issued for severe heat and heatwave in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भयंकर वाली गर्मी और लू का अलर्ट. मौसम विभाग की...

error: Content is protected !!