आगरालीक्स…नेत्रहीन कर रहा था साइबर क्राइम. भाई के नाम से खुलवा रखे थे फर्जी खाते. फर्जी सिम से करता था कॉल और खाते में जमा करा लेता था रकम….
रेज साइबर थाना पुलिस ने एक ऐसा साइबर अपराधी पकड़ा है जो कि नेत्रहीन है और वह कई लोगों से साइबर ठगी को अंजाम दे रहा था. पुलिस ने इसके साथ ही उसका भाई भी अरेस्ट किया है. नेत्रहीन युवक का नाम तौफीक बताया गया है. बताया जाता है कि उसने फर्जी आईडी से सिम खरीद लिए हैं और वह लोगों को कॉल करके परिचित बताता था और इसके बाद फर्जी तरीके से उनके खाते से रकम जमा करा लेता था. इसके लिए उसने अपने एक और अन्य भाई शाहरुख के नाम से खाते भी खुलवा रखे हैं. पुलिस ने तौफीक के साथ उसका भाई शहजाद भी अरेस्ट किया है. मीडिया रिपोटर्स के अनुसार ये दोनों पिछले दो साल से साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे और इन्होंने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है. दोनों आरोपी मथुरा के थाना शेरगढ़ स्थित बाबूगढ़ गांव के रहने वाले हैं. पुलिस के अनुसार इस गांव के कई लोग और साइबर अपराध को अंजाम दे रहे हैं. उनके बारे में पूरी जानकारी की जा रही है.