Monday , 20 April 2026
Home अध्यात्म Holashtak March 21: What to do and what not to do
अध्यात्मटॉप न्यूज़

Holashtak March 21: What to do and what not to do

131

आगरालीक्स… खरमास में शुभ कार्यों पर रोक रहती है लेकिन अब 21 मार्च से आठ दिन के लिए होलाष्टक भी लग रहे हैं। इन दिनों में सभी शुभ कार्य निषेध रहेंगे।

श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान अलीगढ़ के ज्योतिषी पं. हृदयरंजन शर्मा ने आगरालीक्स को बताया कि इस वर्ष होलाष्टक (होलिकाष्टक)21 मार्च सुबह 7:10 बजे से प्रारंभ हो रहा है, जो 28 मार्च यानी होलिका दहन तक रहेगा। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से लेकर पूर्णिमा ​तिथि तक होलाष्टक माना जाता है। 28 मार्च को होलिका दहन के बाद अगले दिन 29 मार्च को रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जाएगा। होलाष्टक के आठ दिन में मांगलिक कार्यों को करना निषेध होता है। हालांकि इस समय खरमास के चलते भी शुभ कार्य निषेध हैं।

पूरे आठ दिन का होता है होलाष्टक

होलाष्टक में तिथियों की गणना की जाती है। मतांतर से इस बार होलाष्टक 21 मार्च से प्रारंभ होकर 28 मार्च को समाप्त माना जा रहा है। ऐसे में यह कुल 8 दिनों का हुआ। लेकिन तिथियों को ध्यान में रखकर गणना की जाए तो यह अष्टमी से प्रारंभ होकर पूर्णिमा तक है, ऐसे में दिनों की संख्या आठ होती है। ज्यादातर विद्वान भानु सप्तमी 20 मार्च से आरंभ मान रहे हैं। 21 मार्च सुबह 7:10 बजे से अष्टमी तिथि प्रारंभ हो रही ह। अतः 21 मार्च को ही होलाष्टक लग रहे हैं

होलाष्टक में नहीं किए जाते यह कार्य

विवाह : होली से पूर्व के आठ दिनों में भूलकर भी विवाह न करें। यह समय शुभ नहीं माना जाता है, जब तक कोई विशेष योग आदि न हो।

नामकरण और मुंडन संस्कार : होलाष्टक के समय में अपने बच्चे का नामकरण या मुंडन संस्कार कराने से बचें।

भवन निर्माण : होलाष्टक के समय में किसी भी भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ न कराएं। होली के बाद नए भवन के निर्माण का शुभारंभ कराएं।

हवन-यज्ञ : होलाष्टक में कोई यज्ञ या हवन अनुष्ठान करने की सोच रहे हैं, तो उसे होली बाद कराएं। इस काल में हवन कराने से उसका पूर्ण फल प्राप्त नहीं होगा।

नौकरी: होलाष्टक के समय में नई नौकरी ज्वॉइन करने से बचें। अगर होली के बाद का समय मिल जाए तो अच्छा होगा। अन्यथा किसी ज्योतिषाचार्य से मुहूर्त दिखा लें

भवनवाहन की खरीदारी: संभवत हो तो होलाष्टक के समय में भवन, वाहन आदि की खरीदारी से बचें। शगुन के तौर पर भी रुपए आदि न दें। होलाष्टक में पूजा-अर्चना की नहीं है मनाही

क्या करें

होलाष्टक के समय में भगवान की पूजा-अर्चना की जाती है। इस समय में आप अपने ईष्ट देव की पूजा-अर्चना, भजन, आरती आदि करें, इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Online betting on the IPL was being conducted from a flat in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हाईप्रोफाइल सोसाइटी के अंदर बने फ्लैट में लग रहा था...

अध्यात्म

Rashifal Sunday, 19th April 2026

आगरालीक्स…अक्षय तृतीया पर सिंह, तुला, कुंभ और मीन राशि वाले जातकों को...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Two sisters who went to a gas cylinder agency in Agra were beaten by howkers…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गैस सिलेंडर के लिए मारामारी. एजेंसी गई दो बहनों को...

error: Content is protected !!