
आगरा के जिला पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव वार्ड नंबर 10 से जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी हैं, उनको टक्कर देने के लिए सपा नेता राजपाल यादव की पत्नी कुशल यादव वार्ड 10 से खडी हुई थी। सपा के दो नेताओं के आमने सामने होने पर रविवार सुबह से ही सभी की वार्ड 10 पर नजर टिकी हुई थी । कभी गणेश यादव तो कभी कुशल यादव बढत बनाए हुई थी। सोमवार को कुशल यादव 68 वोट से चुनाव जीत गई। इसकी जानकारी होते ही गणेश यादव समर्थक आ गए और हंगामा करने लगे। इसी बीच राजपाल यादव के समर्थक भी आ गए, दोनों तरपफ से पथराव होने पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। उन्होंने एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया है, प्रशासन द्वारा तोरा और खेडा गांव में वोटों की री काउंटिंग कराई गई ।
Leave a comment