
एसएन में कर्मचारियों के दो गुट हैं। एक गुट की वार्ड आया वंदना का आरोप है कि दूसरे गुट के स्त्री रोग विभाग में कार्यरत ब्वॉयज सुरेंद्र ने उसके परिचित मरीज से 1100 रुपये की अवैध वसूली की। इसका विरोध किया तो सोमवार रात नौ बजे उसे वार्ड में पकड लिया और मारपीट करने लगा, उसके कपडे भी फाड दिए। वार्ड आया वंदना भी स्त्री रोग विभाग में कार्यरत है, उसने जिला अस्पताल में
कान्सेप्ट फोटो
मेडिकल कराने के बाद थाना एमएम गेट में तहरीर दी, इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
इस मामले को लेकर प्राचार्य कार्यालय में दोनों गुट के कर्मचारी जुटे रहे, उनके बीच समझौता कराने के प्रयास चलते रहे। शाम को दोनों के बीच समझौता हो गया।
एक दूसरे के साथ रहते थे दो कर्मचारी
सुरेंद्र और वार्ड आया वंदना के अच्छे संबंध थे। एक ही वार्ड में रहने के चलते मरीजों से होने वाली अवैध वसूली में बराबर का हिस्सा बांट होता था। लेकिन सैफई गुट के कर्मचारियों द्वारा पूर्व प्राचार्य का विरोध प्रदर्शन करने के बाद कर्मचारियों के दो गुट बन गए हैं। ये शिक्षकों के समर्थन में कार्य करते हैं।
Leave a comment