आगरालीक्स…(25 May 2021 Agra) आगरा से जाने वाली ट्रेनों पर साइक्लोन यास का साया. चार ट्रेनें निरस्त. यात्री परेशान
बंगाल की खाड़ी से उठ रहे साइक्लोन यास को देखते हुए आगरा रेल मंडल भी अलर्ट हो गया है. मंगलवार को आगरा से ओडिशा और पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाली चार ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है. आगरा रेल मंडल के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने मीडिया को दी गई जानकारी में बताया कि ट्रेन संख्या 08477-78 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस तूफान के चलते निरस्त रहेगी। इसमें पुरी से चलने वाली उत्कल एक्सप्रेस 25 से 27 मई और ऋषिकेश से पुरी जाने वाली ट्रेन 24 से 26 मई तक कैंसिल रहेंगी. इसके अलावा आगरा से कोलकाता जाने वाली ट्रेन संख्या 02320 को भी 27 मई को निरस्त किया गया है. इसके अलावा ट्रेन संख्या 03168 आगरा कैंट- कोलकाता को 29 मई को निरस्त किया गया है. इधर ट्रेनें निरस्त होने से आगरा से पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वो परेशान हैं. कई लोग तो ऐसे हैं जिन्हें जरूरी काम से जाना था इसके लिए उन्होंने रिजर्वेशन भी करवा लिया था लेकिन ऐन समय पर ट्रेन निरस्त होने से वो परेशान हैं.