आगरालीक्स…(Agra News 27th May). आगरा के वरिष्ठ सर्जन का निधन, आगरा के 14 डॉक्टरों का निधन हो चुका है। कोरोना की दूसरी लहर में डॉक्टरों की मौत से आईएमए हतप्रभ है। एक के बाद एक डॉक्टर कोरोना से जंग हार रहे हैं।
आगरा के आनंद मंगल हॉस्पिटल, कमला नगर के संचालक वरिष्ठ सर्जन डॉ अजय बंसल के कोरोना संक्रमित होने पर इलाज चल रहा था, उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित हो गईं थी। चार दिन पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया। गुरुवार को वरिष्ठ सर्जन डॉ अजय बंसल का निधन हो गया। उनके निधन से आईएमए में शोक व्याप्त है। आगरा के 14 चिकित्सकों की कोरोना की दूसरी लहर में मौत हुई है।
पदमश्री डॉ केके अग्रवाल सहित देश भर में 300 डॉक्टरों का निधन
कोरोना 2 0 में देश भर में कोरोना से डॉक्टरों की मौत हुई है, दिल्ली में पदमश्री डॉ केके अग्रवाल की अभी हाल में ही मौत हो गई थी, उन्हें दो वैक्सीन भी लगाई जा चुकी थी। इसके साथ ही वरिष्ठ चिकित्सक और जूनियर डॉक्टरों का कोरोना काल में निधन हुआ है।
कोरोना काल में डॉक्टरों का हुआ निधन
एसएन मेडिकल कॉलेजे के बाल रोग विभाग के पूर्व अध्यक्ष डा पीपी माथुर
एसएन मेडिकल कॉलेजे के मेडिसिन विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो राम सिंह
आईएमए के पूर्व डॉ आरएस कपूर
डॉ आरपी सिंघल
डॉ केएन श्रीवास्तव
डॉ सुशीला देवी वर्मा
डॉ ब्रज मोहन सिंह
डॉ रवि टंडन
डॉ केएम बंसल
डॉ एसपी भारद्वाज
डॉ शैलेंद्र शर्मा
डॉ अजय बंसल