आगरालीक्स….(10 June 2021 Agra) आगरा के होटल में पुलिस का छापा. देह व्यापार चल रहा था. आपत्तिजनक हालत में मिले युवक—युवती. होटल में चल रहा था पैकेज सिस्टम
पुलिस ने सुबह पांच बजे मारा छापा
आगरा के थाना एत्मादपुर के तहसील चौराहे पर स्थित एक होटल में आज पुलिस ने छापा मारा. होटल में देह व्यापार चल रहा था. पुलिस ने यहां से एक युवक व युवती को आपत्तिजनक हालत में अरेस्ट किया. यहां पर पैकेज सिस्टम के तहत देह व्यापार को अंजाम दिया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीते कुछ समय से पुलिस को सूचना मिल रही थी आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर कुबेरपुर से एत्मादपुर के बीच कई होटल हैं. यहां पर देह व्यापार चलता है. गुरुवार को सुबह पांच बजे सीओ अर्चना सिंह और एंटी हृूमेन ट्रैफिकिंग प्रभारी कमर सुल्ताना ने पुलिस टीम के साथ मिलकर एत्मादपुर के तहसील चौराहा स्थत द ग्रेट होटल व रेस्टोरेंट पर छापा मारा.
पुलिस—पुलिस चिल्लाया होटल रिसेप्शनिस्ट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस जैसे ही होटल में पहुंची, काउंटर पर खड़ा एक युवक पुलिस—पुलिस चिल्लाते हुए भाग गया. इस पर पुलिस दूसरी मंजिल पर पहुंच गई.जहां एक कमरा अंदर से बंद था. पुलिस ने उसे खुलवाया तो वहां एक युवक व युवती आपत्तिजनकर हालत में थे. पकड़े गए युवक का नाम गौरव बताया गया है जो कि निहाल कुंज कॉलोनी टूंडला का रहने वाला है. युवती अकोला चाहरवाटी क्षेत्र की बताई गई है. पुलिस को दूसरे कमरे में भी आपत्तिजनक सामान मिला है.
देह व्यापार को दे रहे थे अंजाम
पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि होटल संचालक गौरव व उसके दो साथ राजा निवासी एत्मादपुर और बल्लू सिकरवार निवासी टूंडला मिलकर इस काम को अंजाम देते हैं. ये लोग यहां पर पैकेज पर लड़कियों को बुलाते हैं. एक हजार रुपये प्रति कस्टमर दिया जाता है. महिला ने बताया कि ग्राहकों को वाट्सएप पर लड़कियों की फोटो भेजकर हजार रुपये से 1500 रुपये तक रेट तय करते हैं. पुलिस ने महिला और तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. गौरव व महिला को जेल भेजा गया है. पुलिस को यहां से 2905 रुपये, 5 मोबाइल फोन, शराब व बियर की बोतल व अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है.