आगरालीक्स…(Big Update) 4 साल के शिवा को बोरवेल से सुरक्षित निकाला गया. अस्पताल लेकर जा रही टीम. मौके पर लगे बंशी वाले की जय के जयकारे
10 घंटे से बोरवेल के अंदर फंसे 4 साल के शिवा को सुरक्षित निकाला गया. 100 फुट से गहरे बोरवेल में गिरे शिवा को आर्मी के जवानों ने 4 घंटे रेस्क्यू चलाकर निकाला. बच्चे को बाहर निकालते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसका वहीं पर बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण किया. बच्चे को सुरक्षित पाकर ग्रामीणों में उत्साह छा गया और मौके पर बंशी वाले की जय के जयकारे लगने लगे. आर्मी वालों को ग्रामीणों ने सराहा.
बता दें कि रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे फतेहाबाद के निबोहरा में एक चार साल का बच्चा शिवा खेलते—खेलते बोरवेल में जा गिरा था. बोरवेल 100 फुट गहरा था. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व प्रशासिनक अधिकारियों को दी तो सुबह से ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए. मेडिकल टीम के बाद दोपहर से सेना और एनडीआरएफ की टीम बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू में जुट गईं. बच्चे को आक्सीजन पहुंचाई गई और रस्सती में कैमरा लगाकर बच्चे के मूवमेंट को भी देखा गया. बच्चे को सुरक्षित देकर बचाव कार्य और तेज कर दिए गए और आखिरकार शाम को करीब सवा 5 बजे आखिरकार सफलता हाथ लग ही गई. आर्मी ने बच्चे को सकुशल बाहर निकाला. मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चे का मेडिकल चेकअप किया और उसे अस्पताल के लिए भेजा. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बच्चा सुरक्षित है.