आगरालीक्स…(14 June 2021 Agra News) आगरा अनलॉक हुआ तो व्यापार को मिलने लगी गति. शहरवासियों के लिए खुला नया रेडीमेड शोरूम…
आवास विकास में कपड़ा मंदिर शोरूम खुला
कोरोना महामारी के कारण दो महीने से ठप चल रहे व्यापार को अनलॉक होते ही गति मिलने लगी है. आगरा में सोमवार को इसकी झलक भी देखने को मिली. आवास विकास कॉलोनी में रेडीमेड गारमेंट्स की संपूर्ण रेंज का कपड़ा मंदिर शोरूम कारगिल पेट्रोल पंप के पास खोला गया है. शोरूम का शुभारम्भ सांसद प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल व उनकी पत्नी मंजू बघेल ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में बाबा संत प्रीतमसिंह जी रहे. आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि इस शोरूम में एक छत के नीचे संपूर्ण रेंज है. खासकर महिलाओं के लिए तो आकर्षक रेंज मिलती है. आगरा व्यापार मंडल ने शोरूम संचालक सुरेश बरेजा एवं समस्त परिवार को बधाई दी. इस अवसर पर सुरेश बरेजा, मोहित बरेजा, रोहित बरेजा, पुनीत बरेजा, आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, कन्हैया लाल राठौर, मीडिया प्रभारी जय पुरसनानी, नितेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, लव पुरसनानी आदि उपस्थित हुए.
