नईदिल्लीलीक्स… (15 june ) । पिछले वर्ष फरवरी में दिल्ली में हुए दंगों के आरोप में यूएपीए के तहत गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। इसके साथ ही पिंजरा तोड़ आंदोलन की नताशा नरवाल और देवांगना कालिता के अलावा जामिया इस्लामिया के छात्र इकबाल तन्हा की जेल से रिहाई का मार्ग साफ हो गया है।
सशर्त जमानत
दिल्ली हाईकोर्ट ने 50 हजार रुपये के बांड पर सशर्त जमानत देते हुए कहा कि जमानत के दौरान इस मामले के किसी भी गवाहों से संपर्क में न करें। तीनों को यह भी आदेश दिया गया है कि वे अपने मोबाइल नंबर स्थानीय एसएचओ को दें।