Friday , 5 June 2026
Home टॉप न्यूज़ ‘Wah Taj’ after 60 Days: Do you know how many people visited the Taj Mahal today?…know here
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

‘Wah Taj’ after 60 Days: Do you know how many people visited the Taj Mahal today?…know here

181

आगरालीक्स….(16 June 2021 Agra News) आप आगरा में रहते हैं. ताजमहल भले ही नहीं गए. लेकिन अनुमान लगा सकते हैं कि आज कितने लोगों ने ताजमहल देखा. 60 दिन बाद खुला ताज..पढ़ें कितने लोगों ने देखा ताज

60 दिन बाद खोले गए स्मारक
कोरोना लहर के कारण 60 दिन बाद आज ताजमहल सहित सभी स्मारक पर्यटकों के लिए खोल दिए गए. कोरोना संक्रमण न फैले इसके लिए ताजमहल आने वाले पर्यटकों के लिए कई नई व्यवस्थाएं लागू की गई थीं. आनलाइन टिकट के जरिए ही पर्यटक ताज का दीदार कर सके. ताजमहल देखने के लिए एक बार में केवल 650 पर्यटकों को ही अनुमति दी गई थी. इसके अलावा अन्य स्मारकों आगरा फोर्ट, सिकंदरा, बेबी ताज, फतेहपुर सीकरी में पर्यटकों को लेकर तो कोई पाबंदी नहीं थी लेकिन कोरोना को लेकर यहां भी गाइडलाइंस का पालन किया गया.

सुबह से ही पर्यटक पहुंचे ताज के दीदार को
जून की भले ही गर्मी पड़ रही हो लेकिन 60 दिन बाद फिर से खुले ताजमहल को देखने के लिए लोग सूर्योदय के साथ ही पहुंच गए. यहां गेट पर पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई. मास्क के साथ ही स्मारक में प्रवेश की एंट्री रही. सबसे पहले ​ब्राजील की महिला पर्यटक ने ताजमहल का दीदार किया. इसके अलावा कई फैमिली भी ताजमहल का दीदार करने को बुधवार को पहुंची. ताजमहल के अलावा आगरा फोर्ट, सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी और एत्माद्दौला भी पर्यटक देखने के लिए पहुंचे.

1919 लोगों ने किया ताजमहल का दीदार
बुधवार 16 जून को ताजमहल को देखने वालों की अच्छी खासी संख्या रही. पूरे दिन 1919 लोगों ने ताजमहल का दीदार किया. इनमें 67 बच्चे भी शामिल थे.

इतने लोगों ने देखा आगरा फोर्ट, सिकंदरा और सीकरी
ताजमहल के अलावा अन्य स्मारकों को भी देखने के लिए पर्यटक पहुंचे. फतेहपुर सीकरी में बुधवार को 75 पर्यटक पहुंचे, जिनमें 5 बच्चे शामिल थे. अकबर टॉम्ब सिकंदरा को 151 लोगों ने बुधवार को देखा. वहीं आगरा किला देखने के लिए 221 लोग पहुंचे, जिनमें दो विदेशी और 11 बच्चे भी शामिल रहे. इसके अलावा एत्माद्दौला में 30 पर्यटक पहुंचे, मेहताब बाग में 59, रामबाग में 45 और मरियम टॉम्ब को 19 लोगों ने देखा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

error: Content is protected !!