आगरालीक्स ..(Agra News 1st July).आगरा में आज वैक्सीन लगेंगी, पढे कहां और कैसे लगवा सकते हैं वैक्सीन। डेल्टा प्लस वेरिएंट के संक्रमण का है खतरा।
आगरा में वैक्सीन शॉर्ट हो गई हैं, इससे बुधवार को कुछ ही केंद्रों पर वैक्सीन लगी। लेकिन अब 8500 वैक्सीन की डोज आ गई हैं।
79 केंद्रों पर आज लगेगी वैक्सीन
गुरुवार, एक जुलाई को शहर और देहात के 79 केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। एसएन में कोवाक्सीन लगेगी, अन्य केंद्रों पर कोविशील्ड लगाई जाएगी।
इस तरह लगवा सकते हैं वैक्सीन
कोविन डॉट जीओवी डॉट इन https://www.cowin.gov.in/home पर लॉइ इन करें, अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर पंजीकरण करा लें। इसके बाद शिडयूल के विकल्प में जाकर प्रदेश और जिला चुनने के बाद अप्वाइंटमेंट बुक कर सकते हैं।
रात को खोले गए स्लॉट
वैक्सीन लगवाने के लिए रात को कोविन एप पर स्लाट खुल गई। अप्वाइंटमेंट बुक कर सकते हैं, 79 केंद्रों के लिए स्लाट खोले गए हैं।