आगरालीक्स.(Agra News 1st July).. आगरा में आज बच्चों के साथ मम्मी पापा की भी क्लास शुरू हो गई, स्कूल खुले, फीस जमा करने के मैसेज आने लगे, नहीं ले सकेंगे बढी फीस।
आगरा में कोरोना की दूसरी लहर में स्कूल बंद कर दिए गए थे। एक जुलाई से सरकारी और निजी स्कूल शिक्षक और कर्मचारियों के लिए खुल गए हैं। मगर, अभी छात्रों को स्कूल में नहीं बुलाया जाएगा।
छात्रों की आनलाइन क्लासेज
आगरा में स्कूल में छात्रों को नहीं बुलाया जा रहा है। मगर, एक जुलाई से आनलाइन क्लासेज शुरू हो गई है। इसके लिए मम्मी पापा को भी जल्दी जगना पडा। सुबह बच्चों को तैयार कर मम्मी पापा भी आनलाइन क्लासेज में बच्चों के साथ बैठे।
फीस के आने लगे मैसेजेस
एक जुलाई से स्कूल खुलने और फिर से दोबारा आनलाइन क्लास स्टार्ट होने से पहले स्कूलों की तरफ से पेरेंट्स के पास फीस को लेकर मैसेजेस पहुंचना शुरू हो गए हैं. अभिभावकों से बच्चे की आनलाइन क्लास जारी रखने के लिए फीस जमा करने की मांग की जा रही है. स्कूल मैनेजमेंट का कहना है कि अभी तक कई बच्चों के पेरेंट्स ने फीस जमा ही नहीं की है. अगर वो फीस जमा नहीं करेंगे तो कैसे काम चलेगा.
नहीं ले सकेंगे बढ़कर फीस
इधर सरकार का आदेश है कि सभी स्कूल पिछले साल की तरह ही इस बार फीस ले सकेंगे. इस सेशन में भी किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी फीस में नहीं की जाएगी. इसके अलावा अन्य एक्टिविटीज के भी कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा. अगर किसी स्कूल ने फीस बढ़कर ली है तो वह आने वाले महीनों में उसे समायोजित करे. पिछले सेशन में जिस हिसाब से फीस ली गई थी उसी हिसाब से इस सेशन में फीस ली जाएगी. आगरा में इसको लेकर जिलाधिकारी द्वारा भी आदेश जारी किए गए हैं. अगर कोई स्कूल इसके बावजूद फीस बढ़ाता है और उसकी शिकायत आती है तो स्कूल पर एक्शन लिया जा सकता है.