आगरालीक्स ,,(Agra News 3rd July),आगरा में गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं, कैसा रहेगा मौसम, क्या है आईएमडी का अनुमान।
आगरा में गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल है, गर्मी में निकलना मुश्किल हो रहा है। शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी हुई लेकिन गर्मी कम नहीं हुई और उमस बढ गई। उमस से लोगों का बुरा हाल है।
आज से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार से मौसम बदल जाएगा, बादल छाने लगेंगे, लेकिन गर्मी और उमस में कमी नहीं आएगी, अभी गर्मी से लोग परेशान रहेंगे।
सात जुलाई से बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि सात जुलाई से बारिश शुरू हो जाएगी, दो से तीन दिन लगातार बारिश होगी, इससे गर्मी से राहत मिल सकेगी।
आईएमडी का अनुमान
03-Jul 30.0 41.0 Partly cloudy sky
04-Jul 30.0 41.0 Partly cloudy sky
05-Jul 29.0 41.0 Partly cloudy sky
06-Jul 30.0 42.0 Partly cloudy sky
07-Jul 30.0 41.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
08-Jul 29.0 39.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm