Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Dr. Deepa Rawat became the President of Rotary Club Agra North in Agra#agranews
टॉप न्यूज़सिटी लाइव

Dr. Deepa Rawat became the President of Rotary Club Agra North in Agra#agranews

202

आगरालीक्स…(10 July 2021 Agra News) आगरा में रोटरी क्लब आगरा नॉर्थ की अध्यक्ष बनीं डॉ. दीपा रावत, शेर सिंह भारती सचिव. 51वां अधिष्ठापन समारोह हुआ

51वां अधिष्ठापन समारोह हुआ
रोटरी क्लब आगरा नॉर्थ का 51 वां अधिष्ठापन समारोह होटल क्लार्क शिराज में आज संपन्न हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष रोटेरियन मुकेश सिंघल, मुख्य मंडल सचिव रो. योगेश गोयल तथा सह मंडल अध्यक्ष रो. पंकज अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. स्वागत उद्बोधन रो. सुधीर गुप्ता ने देते हुए कहा कि रोटरी क्लब आगरा नॉर्थ ने विगत 50 वर्षों में समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य किया है. पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, केंद्रीय कारागार में पंखों की व्यवस्था, सूर कुटी पर वृद्ध आश्रम का निर्माण, कन्या विद्यालयों में शौचालय का निर्माण, विद्यालयों में फर्नीचर तथा पठन-पाठन सामग्री का वितरण तथा विभिन्न विद्यालयों में सैनिटरी नैपकिंस का वितरण किया गया है.

इनको दी गई जिम्मेदारी
इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा रो. डॉ. दीपा रावत को अध्यक्ष, रो. शेर सिंह भारती को सचिव तथा रो.अवधेश सिंघल को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई. अलीगढ से पधारे मंडलाध्यक्ष रो.मुकेश सिंघल ने क्लब के द्वारा गत 50 वर्षों में किये गए सेवा कार्यों की सराहना की और कहा क़ि विश्व महामारी के बहुत कठिन दौर से गुज़र रहा है और ऐसे समय में भी पर्यावरण संरक्षण हेतु हमारे मंडल ने इस वर्ष 1,25,000 पेड़ लगाने का संकल्प लिया है. मुझे विश्वास है क़ि हमारे सदस्य इस संकल्प को अवश्य पूरा करेंगे.

महिलाओं की भागीदारी सबसे अहम
सदस्यता वृद्धि की ओर ध्यान देने पर जोर देते हुए उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं की भागीदारी पर अपनी राय रखी, क़ि जैसे महिलाएं ही हर घर की अन्नपूर्णा होती हैं, वैसे ही किसी भी संस्था में उनकी भागीदारी सब प्रकार से संस्था को समृद्ध बनाने में सहायक होगी. उनकी प्रेरणा से हम अपनी आय का कुछ अंश रोटरी फाऊंडेशन के लिए भी देने को तत्पर होंगे.
रोटरी फाऊंडेशन, रोटरी के सेवा कार्यों की नींव है और इसी के द्वारा हम पोलियो जैसी महामारी से विश्व को मुक्त करा पाने में सफल हुए. मैं आह्वान करता हूं क़ि आपका क्लब सेवा के क्षेत्र में कोई भी बड़े से बड़ा कार्य करने का बीड़ा उठाएगा तो रोटरी फाऊंडेशन के माध्यम से वो पूरा करने में आपको सफलता अवश्य मिलेगी. रोटरी फाऊंडेशन हम सब के स्वैच्छिक अंशदान से ही बना है और मेरी अपेक्षा है की रोटरी क्लब आगरा नार्थ की और से इस वर्ष का अंशदान पिछले 50 वर्षों में दिए गए अंशदान से अधिक होना चाहिए.

सेवा करने वालों का किया सम्मान
रो. योगेश गोयल ने वर्ष भर रोटरी के कार्यक्रमों से शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के लिए पूरे समर्पित भाव से तन मन और धन से सभी रोटेरियन को कार्य करना होगा. इस अवसर पर वरिष्ठ रोटेरियंस का सम्मान किया गया, जिन्होंने क्लब की स्थापना से अब तक लगभग 50 से 25 वर्ष सेवा कार्य किया है. सम्मानित होने वालों में रो.राम नारायण अग्रवाल, रो. नरेश सूद, रो. रमेश जैन, रो. डा. गिरीश चंद्र सक्सेना, रो. एस सी जैन, रो.डा. बीएल गुप्ता, रो. एस पी गुप्ता, रो. एन के पांडे थे. नवनियुक्त अध्यक्ष ने क्लब द्वारा इस वर्ष किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी, जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में तथा विद्यालयों में बालिकाओं के लिए कार्य किए जाने का आह्वान किया.

पूर्व सचिव रो. रुचिका जैन ने विगत वर्ष में हुए कार्यों का विवरण पेश किया. कार्यक्रम का संचालन रो. राज राजन बंसल एवं रो. सुमन भास्कर ने किया. धन्यवाद ज्ञापन रो. मृगेश कुलश्रेष्ठ ने किया. पूर्व अध्यक्ष डॉ मनोज रावत ने सभी वरिष्ठ रो. के कार्यों के बारे में सभी को बताया तथा कहा क़ि हमारे लिए गौरव का विषय है कि इतने पुराने रोटेरियंस इस उम्र में भी सेवा कार्य में संलग्न है, यही कारण है क़ि रोटरी जनता के विश्वास पर खरी उतरी है. अध्यक्ष रो. डॉ. दीपा रावत ने आव्हान किया कि वह भी पूरे जोर से सेवा कार्य करेगी. आज नए जुड़ने वालों में डॉ रीता निगम, रिजु निगम, डॉ रामवीर सिंह, डॉ रमा, डॉ अश्वनी, डॉ माया श्रीवास्तव, प्रमोद सक्सेना, पूनम सक्सेना, अनिल गर्ग, मीना गर्ग, सुनीता गर्ग, डॉ. रमा चौहान, अनीता भारती, नीरज तिवारी, रेनू तिवारी तथा यक्ष जोसेफ सम्मिलित हुए. समारोह में रो. अमनप्रीत सोबती, एसपी कपूर, विनीति सक्सेना, राजीव सक्सेना, पवन गर्ग आदि का सहयोग रहा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!