आगरालीक्स..(News 10th July). आगरा मंडल की रहने वाली डॉ प्रियंका ने 14 वीं मंजिल स्थित फ्लैट से नीचे कूंदी, मौत, पुलिस जांच में जुटी।
आगरा मंडल के एटा निवासी 35 साल की डॉ प्रियंका चतुर्वेदी ग्रेटर नोएडा में रह रहीं थी। डॉ प्रियंका चतुर्वेदी का ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी की फोर्थ एवेन्यू सोसाइटी में 14 वीं मंजिल पर फ्लैट में रह रहीं थी। वे फ्लैट में अकेली थी, शनिवार सुबह 11 बजे डॉ प्रिंयका चतुर्वेदी फ्लैट की बालकनी से नीचे कूद गई। तेज आवाज सुनकर सुरक्षा कर्मी और फ्लैट के लोग आ गए। लहूलुहान डॉ प्रियंका चतुर्वेदी को हॉस्पिटल भेजा गया, वहां डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया।
पुलिस जांच में जुटी, नहीं मिला सुसाइड नोट
पुलिस जांच में सामने आया है कि फ्लैट में डॉ प्रियंका चतुर्वेदी अकेली रह रहीं थी, फ्लैट में कोई और नहीं था, पुलिस को जांच में फ्लैट में सुसाइड नोट नहीं मिला है। पूछताछ में सामने आया है कि डॉ प्रियंका चतुर्वेदी मूल रूप से एटा की रहने वाली थी,उनके पिता अतुल चतुर्वेदी का कासगंज रोड एटा में आटोमोबाइल का शोरूम है। डॉ प्रियंका चतुर्वेदी की शादी 2013 में हुई थी, पुलिस जांच में जुटी हुई है।