आगरालीक्स…(Agra News 10th July) आगरा के श्री पारस हॉस्पिटल आक्सीजन मॉकड्रिल के बाहर अस्पतालों में मरीजों की संख्या हुई कम, बाहर से नहीं आ रहे मरीज, प्रैक्टिस पर भी असर।
आगरा के श्री पारस हॉस्पिटल का सात जून 2021 को वीडिया वायरल हुआ। इसमें हॉस्पिटल संचालक डॉ अरिंजय जैन अपने चैंबर में लोगों को बता रहे हैं कि आक्सीजन की कमी होने पर 26 अप्रैल को पांच मिनट के लिए आक्सीजन बंद कर माकड्रिल की गई और 22 लोग छट गए। इस मामले के तूल पकडने पर हॉस्पिटल सील कर दिया गया, हॉस्पिटल संचालक डॉ अरिंजय जैन के खिलाफ थाना न्यू आगरा में महामारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रशासन द्वारा गठित कमेटी और डेथ आडिट टीम ने मरीजों की मौत का कारण आक्सीजन नहीं माना है लेकिन जांच चल रही है।
16 मरीजों की हुई मौत, अभी चल रही जांच
इस मामले की अभी जांच चल रही है 26 और 27 अप्रैल को श्री पारस हॉस्पिटल में 16 मरीजों की मौत हुई, इसमें आगरा के साथ ही एटा, मैनपुरी और फीरोजाबाद के मरीज थे।
हॉस्पिटल में बाहर के मरीजों की संख्या कम, ओपीडी पर भी असर
श्री पारस हॉस्पिटल और निजी कोविड हॉस्पिटल में मरीजों से ज्यादा चार्ज वसूलने के मामले सामने आने के बाद आगरा के आस पास के जिलों से मरीजों का आना कम हो गया है। मैनपुरी, एटा, पफीरोजाबाद, मथुरा, हाथरस से मरीज आगरा नहीं आ रहे हैं, ये मरीज दिल्ली और नोएडा जा रहे हैं। स्थानीय मरीज भी दिल्ली और नोएडा जा रहे हैं। इसका असर दिखाई देने लगा है, निजी अस्पतालों और जिन डॉक्टरों को दिखाने के लिए अन्य जिलों से मरीज आते थे वहां मरीजों की संख्या कम हुई है।