आगरालीक्स..(Agra News 27th July) आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में प्राचार्य बदले, डा संजय काला से एसएन का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया, कार्यवाहक प्राचार्य बने सर्जरी विभाग के प्रो डा प्रशांत गुप्ता।
2020 मई में आगरा में कोरोना बेकाबू होने पर तत्कालीन प्राचार्य डॉ जीके अनेजा को हटा दिया गया था, इसकी जगह जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर में सर्जन डॉ संजय काला को एसएन में प्राचार्य बनाया गया है। 23 जून को डॉ संजय काला को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर का प्राचार्य बना दिया गया था और आगरा के एसएन मेडिकल कालेज का अतिरिक्त चार्ज दिया गया था।

कोविड हास्पिटल के अधीक्षक प्रशांत गुप्ता को बनाया प्राचार्य
एसएन मेडिकल कालेज में सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डा प्रशांत गुप्ता को कोविड हास्पिटल का अधीक्षक बनाया गया था, उन्होंने कोरोना की दोनों लहरों में कोविड हास्पिटल का प्रबंधन देखा। अब उन्हें कार्यवाहक प्राचार्य बनाया गया है। डॉ प्रशांंत गुप्ता एसएन के सर्जरी विभाग में प्रोफेसर हैं।