आगरालीक्स..(Agra News 29th July) आगरा में कारोबारी के सुसाइड करने के मामले में तीन कारोबारियों पर मुकदमा। आगरा में 26 जुलाई को कमला नगर ए ब्लॉक स्थित फूल वाटिका निवासी दवा कारोबारी रविकांत गुप्ता ने विषाक्त पदार्थ खा लिया था, उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने चिता से शव को उठाकर पोस्टमार्टम कराया था।
तीन कारोबारियों पर मुकदमा
इस मामले में रविकांत गुप्ता की पत्नी चंचल गुप्ता ने थाना कमला नगर में तहरीर दी थी, रविकांत गुप्ता द्वारा सुसाइड से पहले लिखे गए सुसाइड नोट के आधार पर बबलू दवाई वाले, योगेश और दीपक को नामजद किया गया है।
60 लाख रुपये नहीं कर रहे थे वापस, पत्नी कैंसर पीडित
रविकांत गुप्ता दवाई का काम करते थे, सुसाइड नोट के अनुसार रविकांत गुप्ता के बबलू दवाई वाले पर 39 .78 लाख, योगेश पर 19 .48 और दीपक पर 10. 36 लाख रुपये बकाया थे। रविकांत गुप्ता की पत्नी चंचल गुप्ता कैंसर पीडित हैं, उनके इलाज के लिए वे लोगों से अपने रुपये मांग रहे थे लेकिन वे वापस नहीं कर रहे थे।