Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra at 2nd position in vaccination drive in up on 27th August, more than 72 thousand people vacvinated#agranews
आगराहेल्थ

Agra at 2nd position in vaccination drive in up on 27th August, more than 72 thousand people vacvinated#agranews

268

आगरालीक्स…(27 August 2021 Agra News) आगरा में लगी रिकॉर्ड वैक्सीन. प्रदेश में एक दिन में ​रिकॉर्ड वैक्सीन लगाने पर दूसरे नंबर पर रहा आगरा, जानिए कितनी लगी वैक्सीन और कौन रहा नंबर वन

आगरा में 72387 ने लगवाई वैक्सीन
जनपद में शुक्रवार को विशेष कोविड टीकाकरण अभियान( मेगा वैक्सीनेशन ) का तीसरा चरण आयोजित हुआ । इसमें जनपद के 409 केंद्रों पर रिकॉर्ड 72387 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। शुक्रवार को हुए वैक्सीनेशन में आगरा का पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान रहा। पहले नंबर पर लखनऊ रहा। मेगा वैक्सीनेशन को सफल बनाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मन ने सुबह से ही कमान संभाल ली। उन्होने सुबह 6.30 बजे खेरागढ़ और जगनेर सीएचसी के कोल्ड चेन प्वॉइंट का निरीक्षण किया। इसके बाद कागारौल पीएचसी, अकोला पीएचसी सहित कई टीकाकरण केंद्रों पर जाकर निरीक्षण किया।

विशेष टीकाकरण अभियान
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोविड टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए शासन के निर्देश पर विशेष टीकाकरण अभियान चलाए जा रहे हैं। शुक्रवार को भी विशेष अभियान का तीसरा चरण आयोजित हुआ। इसमें सभी ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। सीएमओ ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जल्द से जल्द और अधिक से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाए जाने लक्ष्य रखा गया है। सीएमओ ने जनपदवासियों से अपील की है कि वह जल्दी से जल्दी कोविड का टीका लगवाकर इस महामारी को रोकने में अपना सहयोग प्रदान करें। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ संजीव वर्मन ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित हुए टीका उत्सव में 409 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया।इसमें 64130 लोगों ने पहली और 8257 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। डीआईओ ने बताया कि लोगों को सुविधा देने के लिए टीका उत्सव में ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा दी गई थी।

लोगों को किया प्रेरित, भ्रांतियों को किया दूर
नगरीय स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज प्रथम पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरिज शेरवानी व एसएमनेट यूनिसेफ की शायना परवीन एवं आशाओं के द्वारा जगजीवन नगर में जाकर लोगों को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया एवं उनकी भ्रांतियों को दूर किया। इसके बाद वे उन्हें टीकाकरण केंद्र तक लाई और उनका टीकाकरण कराया। इसके बाद यूनिसेफ के डीएमसी अमृतांशु राज ने वैक्सीनेशन के बाद भी मास्क पहनने, हाथों को साबुन-पानी से धोने और शारीरिक दूरी का पालन करने के बारे में बताया। इसमें स्टाफ नर्स गीता, सुदामा, सुधीर, संजय, सोनवीर, एवं समस्त आशा व आंगनवाड़ियों का सहयोग रहा।

प्रोटोकॉल का रखा पूरा ध्यान
जीवनी मंडी केंद्र की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित हुए विशेष टीकाकरण अभियान में पूरे कोरोना प्रोटोकॉल के साथ लोगों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने कहा कि पूरा स्टाफ भी इस विशेष अभियान को लेकर उत्साह के साथ काम कर रहा है। जीवनीमंडी स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को 874 कुल टीकाकरण हुआ। इसमें 682 को पहली और 192 को दूसरी डोज लगाई गई। बिचपुरी स्वास्थ्य केंद्र पर 5469 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

25 वर्षीय धीरज कुमार ने बताया कि विशेष टीकाकरण अभियान में आकर मैंने अपने परिवार के साथ टीकाकरण करा लिया है। कोविड से बचाव के लिए सभी लोगों को कोविड टीकाकरण कराना चाहिए।
27 वर्षीय भारती ने टीकाकरण कराने के बाद बताया कि टीका उत्सव में आकर उन्होंने टीका लगवा लिया है। उन्हें इसमें कोई परेशानी नहीं हुई है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

हेल्थ

Agra News: IAP Agra provided CPR training to police personnel and raised awareness…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पु​लिसकर्मियों को दी गई सीपीआर की ट्रेनिंग. आईएपी ने पुलिस...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

आगरा

Agra: CDO inspects Kiraoli Stadium; show-cause notice issued to District Youth Welfare Officer over negligence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली स्टेडियम में झाड़ियाँ, लम्बी घास-फूस तथा पानी भरा हुआ...

error: Content is protected !!