Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Dr. Jaideep Malhotra and Dr. Narendra Malhotra of Agra got the honor of Dronacharya and Pride of India#agranews
आगराहेल्थ

Dr. Jaideep Malhotra and Dr. Narendra Malhotra of Agra got the honor of Dronacharya and Pride of India#agranews

567

आगरालीक्स….(28 August 2021 Agra News) आगरा के डा. जयदीप मल्होत्रा और डा. नरेंद्र मल्होत्रा को मिला द्रोणाचार्य और प्राइड आफ इंडिया का सम्मान. कोरोना काल में 1000 से अधिक सीएमई कर चिकित्सकीय और सामाजिक जागरूकता फैलाने के लिए दिया अवार्ड

महिला स्वास्थ्य को लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पर काम कर रहीं दो बड़ी संस्थाओं ने डेढ़ साल तक कोरोना योद्धा के रूप में काम करने और सामाजिक जागरूकता लाने के लिए अवाॅर्ड से नवाजा

डा. जयदीप मल्होत्रा इंटरनेशनल फेडरेशन आॅफ गायनेकोलाॅजी एंड आॅब्सटेट्रिक्स (फीगो) रिप्रोडक्शन एंड एंडोक्रायोनोलाॅजी कमेटी की अध्यक्ष घोषित, डा. नरेंद्र मल्होत्रा बने सेफोग के इंटरनेशनल डायरेक्टर

विश्व पटल पर बनाई पहचान
डा. जयदीप मल्होत्रा और डा. नरेंद्र मल्होत्रा आगरा के उन डाॅक्टर्स में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी ख्याति हिन्दुस्तान में ही नहीं बल्कि विश्व पटल पर बनाई है। इस बार चिकित्सक दंपति ने आगरा को एक बार फिर गौरवान्वित किया है। डा. नरेंद्र और डा. जयदीप मल्होत्रा को द्रोणाचार्य और प्राइड आॅफ इंडिया सम्मान से नवाजा गया है।
इंटरनेट पर हुए एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पिछले डेढ़ साल में पांच कोरोना वाॅरियर अवाॅर्ड प्राप्त करने वाले डा. नरेंद्र मल्होत्रा को इंटीग्रेटेड हैल्थ एंड वैलनेस (आईएचडब्ल्यू) ने द्रोणाचार्य अवाॅर्ड देकर सम्मानित किया। वहीं इंडियन सोसायटी फाॅर पैरीनेटोलाॅजी (आईसोपार) ने डा. जयदीप और डा. नरेंद्र को प्राइड आॅफ इंडिया सम्मान से नवाजा गया। इस सम्मान के लिए विभिन्न क्षेत्रों में भारत के 12 शीर्ष चिकित्सकों को चुना गया था, जिसमें आगरा के डा. जयदीप और डा. नरेंद्र मल्होत्रा भी शामिल रहे। चिकित्सक दंपति को यह सम्मान कोरोना काल में 1000 से अधिक सीएमई कर चिकित्सकीय और सामाजिक जागरूकता फैलाने और मेडिकल प्रोफेशनर्स को शिक्षित करने के लिए प्रदान किया गया।
इसके अलावा इस वर्ष डा. जयदीप को इंटरनेशनल फेडरेशन आॅफ गायनेकोलाॅजी एंड आॅब्सटेट्रिक्स (फीगो) की सबसे अहम रिप्रोडक्शन और एंडोक्रयोनोलाॅजी कमेटी का अध्यक्ष घोषित किया गया है, यह पद वे अक्टूबर में संभालेंगी। डा. नरेंद्र को एशिया की साउथ इंडिया फेडरेशन आॅफ आॅब्स एंड गायनी (सेफोग) का इंटरनेशनल डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। डा. नरेंद्र ने यह पद गत एक अगस्त से संभाल लिया है।
बता दें कि डा. जयदीप और डा. नरेंद्र देश में ऐसे पहले दंपति हैं जो फेडरेशन आॅफ आॅब्सटेट्रिकल एंड गायनेकोलाॅजिकल सोसायटी आॅफ इंडिया (फाॅग्सी) के अध्यक्ष रहे हैं। इसके साथ ही लंदन के राॅयल काॅलेज की मानद उपाधि से सुशोभित भी वे पहले चिकित्सक दंपति हैं। इसके अलावा डा. जयदीप को आयरलैंड के राॅयल काॅलेज आॅफ फिजिशियंस ने भी आॅरनेरी डिग्री से सम्मानित किया है। नेपाल में 500 टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म कराने के लिए नेपाल सरकार ने इस चिकित्सक दंपति को तीन बार नेपाल सम्मान से नवाजा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

हेल्थ

Agra News: IAP Agra provided CPR training to police personnel and raised awareness…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पु​लिसकर्मियों को दी गई सीपीआर की ट्रेनिंग. आईएपी ने पुलिस...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

आगरा

Agra: CDO inspects Kiraoli Stadium; show-cause notice issued to District Youth Welfare Officer over negligence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली स्टेडियम में झाड़ियाँ, लम्बी घास-फूस तथा पानी भरा हुआ...

error: Content is protected !!