Wednesday , 12 March 2025
Home agraleaks Temple statues destroyed in a land dispute in Agra
agraleakscrimeसिटी लाइव​क्राइम

Temple statues destroyed in a land dispute in Agra

आगरालीक्स(15th September 2021 Agra News)… आगरा में मंदिर में प्रतिमाओं को किया खंडित. शिवलिंग को उखाड़ने का आरोप. हंगामा.

मंदिर में चल रही है भागवत कथा
आगरा के यमुनापार में घड़ी चांदनी में काफी सालों पुराना एक मंदिर है। इसमें शिवलिंग के साथ ही हनुमान जी, राधा—कृष्ण की प्रतिमा स्थापित हैं। यहां पर इन दिनों भागवत चल रही है। यह भागवत कथा मंदिर के पुजारी महावीर नंद करा रहे हैं। उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए मंगलवार को कुछ निर्माण सामग्री भी मंगा ली थी।

देर रात आए युवकों ने की वारदात
पुजारी का आरोप है कि मंगलवार देर रात गांव के ही कुछ युवक आए। उनके हाथों में लाठियां थी। उन्होंने आते ही मंदिर की प्रतिमाएं खंडित कर दीं। इसके बाद शिवलिंग को उखाड़ दिया। इसके बाद पुजारी को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दबंग आरोपी चले गए।

सुबह लोगों में फैला आक्रोश
पुजारी ने सुबह लोगों को इसकी जानकारी दी। लोग मंदिर पहुंचे तो प्रतिमाएं खंडित थीं। उन्होंने आक्रोश जताया। हंगामा करने लगे। जानकारी पर आई पुलिस ने बताया कि मंदिर की जमीन 500 वर्ग गज है। इसे लेकर विवाद चल रहा है। सीओ छत्ता दीक्षा सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

agraleaks

CBSE 10th Board exam in two times in year, Date declare#Cbse

आगरालीक्स…CBSE Exam : नये सत्र से सीबीएसई 10वीं बोर्ड के एग्जाम साल...

सिटी लाइव

Agra News: Women applied mehendi during Shivratri festival in Agra. Shiv Barat will take place tomorrow…#agranews

आगरालीक्स…गौरा तेरी मेहंदी में मैंने शिव का नाम देखा है, आगरा में...

​क्राइम

Agra News: Allegation of gang rape of 14 year old girl in Agra. Two arrests…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 14 साल की लड़की से गैंगरेप का आरोप. दो अरेस्ट....

agraleaksबिगलीक्स

Agra News : Chhaava star Vicky Kaushal in Agra for Chatrapati Shivaji Maharaj Jayanti at Agra Fort on 19th February 2025#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में कल विक्की कौशल आ रहे हैं, आगरा...

error: Content is protected !!