नईदिल्लीलीक्स(16th September 2021)…सोनू सूद के घर पर दूसरे दिन भी आयकर का सर्वे. कई दलों ने किया सर्वे का विरोध.
फिल्म कलाकार सोनू सूद के आवास पर आज दूसरे दिन भी आयकर विभाग का सर्वे हो रहा है। आयकर विभाग ने बुधवार को भी सोनू सूद के आवास सहित उनके छह स्थानों पर आयकर विभाग के अधिकारियों ने सर्वे किया था। सूत्रों के मुताबिक सोनू सूद के फायनेंसियल रिकॉर्डस, इनकम, अकाउंट बुक्स, खर्च से जुड़े डाटा की पड़ताल की जा रही है।
सोनू सूद गत वर्ष कोरोना काल के दौरान प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था करने के बाद सुर्खियों में आ गए थे। उनके ठिकानों पर आयकर सर्वे का कई दलों ने विरोध किया है।
आप पार्टी के सर्वेसर्वा और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सूद के समर्थन में एक ट्वीट कर लिखा है, सच्चाई के रास्ते पर लाखों मुश्किल आती हैं लेकिन जीत हमेशा सचाई की ही होती है। सोनू सूद के साथ उन लाखों लोगों की दुआएं हैं, जिन्हें मुश्किल समय में सोनू जी का साथ मिला।