नईदिल्लीलीक्स(19th September 2021)… देश में इस राज्य में बिना विपक्ष चलेगी सरकार. देश का पहला राज्य होगा. जानिए पूरी खबर.
देश के राजनैतिक इतिहास में नगालैंड नया अध्याय जोड़ने जा रहा है। पूर्वोत्तर में इस राज्य में अब बिना विपक्ष के ही सरकार चलेगी। नगालैंड की सभी पार्टियों ने बिना विपक्ष के राज्य में सर्वदलीय सरकार चलाने का फैसला किया है।

नगालैंड ने जोड़ा नया अध्याय
नगालैंड की राजधानी कोहिमा में मुख्यमंत्री नेफियो रियो की अध्यक्षता में यह ऐतिहासिक फैसला लिया गया। राज्य के सभी दलों ने इसके लिए संयुक्त लोकतांत्रिक गठबंधन यूडीए बनाने की घोषणा की है। इस गठबंधन में एनडीपीपी, भाजपा, एनपीएफ और निर्दलीय विधायक शामिल होंगे।
पहले भाजपा ने की मना, बाद में माने नेता
बता दें कि इस गठबंधन की सर्वदलीय सरकार बनाने के लिए बीती 19 जुलाई को मुख्य विपक्षी दल नगा पीपुल्स फ्रंट ने सर्वदलीय सरकार के गठन के लिए विधानसभा में प्रस्ताव रखा था। प्रस्ताव का मकसद नगा मुद्दे का स्थायी समाधान खोजना है। शुरू में भाजपा के अलावा सभी दलों ने इसका स्वागत किया लेकिन मुख्यमंत्री रियो ने भाजपा आलाकमान से बात की तो भाजपा भी सर्वदलीय सरकार के गठन को राजी हो गई।