फिरोजाबादलीक्स…दर्दनाक, आंधी में उड़कर आई टीन छत पर सो रही महिला के ऊपर गिरी, गर्दन में चोट लगने से मौत…सचेत रहें—तेज आंधी में गाड़ी चलाने, बाहर निकलने और खुली छत पर जाने से बचें….
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में दर्दनाक खबर सामने आई है. बुधवार रात को आई आंधी के दौरान छत पर सो रही एक महिला की गर्दन उड़कर आई एक टीन से कट गई. महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई.घटना जसराना केगांव चैनसुख भोगिया की है. यहां 35 साल की मुनीषा देवी पत्नी सतीशचंद्र अक्स रात को छत पर सोती थीं. बुधवार को भी आंधी के दौरान वह छत पर सो रही थीं कि तभी एक टीन शेड उड़कर उनकी छत पर गिर गई जिसकी चपेट में आकर महिला की गर्दन में गंभीर चोट लग गई. घायल महिला को परिवार के लोग ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना से परिवार में मात छा गया है.