आगरालीक्स…आगरा के 24 मेधावी स्टूडेंट्स को रोटरी क्लब आफ आगरा ने किया सम्मानित. 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में टॉपर हैं ये बच्चे
रोटरी क्लब ऑफ आगरा द्वारा एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के 11 प्रमुख विद्यालयों के 24 छात्रों को सम्मानित किया गया। ये सभी छात्र-छात्राएँ इस वर्ष कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में अपने-अपने विद्यालयों में प्रथम स्थान पर रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्लब अध्यक्ष रोटेरियन नम्रता पणिकर ने कहा, “रोटरी क्लब ऑफ आगरा लगातार स्कूली छात्रों के लिए विविध गतिविधियाँ करता रहा है। यह कार्यक्रम उन छात्रों की पूरे वर्ष की मेहनत और लगन को सम्मानित करने की एक छोटी-सी पहल है।”इस अवसर पर छात्रों, अभिभावकों और रोटेरियन सदस्यों की उपस्थिति रही। एक अभिभावक ने कहा, “रोटरी क्लब ऑफ आगरा द्वारा किया गया यह प्रयास न केवल हमारे बच्चों के लिए एक प्रेरणा है, बल्कि अन्य छात्रों को भी जीवन में बड़ा हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।”
इस कार्यक्रम में क्लब के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष रोटेरियन जितेन्द्र जैन, कोषाध्यक्ष रोटेरियन उदित बंसल, रोटेरियन राधेश्याम शर्मा, रोटेरियन राज मित्तल, रोटेरियन आशीष अग्रवाल, रोटेरियन सुनील कपूर, रोटेरियन संजय जैन, रोटेरियन राम मोहन कपूर, रोटेरियन उमेश चंद गुप्ता, रोटेरियन एल.डी. अग्रवाल, रोटेरियन डॉ० मुकेश गोयल रोटेरियन कमल अग्रवाल, रोटेरियन विनोद गुप्ता एवं रोटेरियन मनोज आर. कुमार आदि शामिल थे।