फिरोजाबादलीक्स…शर्मनाक…बेटे ने बेसबॉल बैट से पिता को तब तक पीटा जब तक उनकी मौत नहीं हो गई. पुलिस ने हत्यारे बेटे को पकड़ा..बोला—मुझे टोकते थे, इसलिए गुस्से में मार डाला..
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में एक बेटे ने अपने ही पिता की जान ले ली. बेटे ने बेसबॉल बैट से पिता को तब तक पीटा जब तक उनकी मौत नहीं हो गई. लहूलुहान हालत में पिता जमीन पर पड़ा रहा और बेटा उन्हें पीटता रहा. शोर सुनकर घरवाले और पड़ोसी आ गए. अस्पताल में पिता को मृत घोषित कर दिया. वहीं पुलिस ने हत्यारे बेटे को पकड़ लिया. पूछताछ मे उसने बताया कि पिता उसे शराब पीने से मना करते थे. रोजाना टोका करते थे, मुझे गुस्सा आता था. आज भी टोका तो उन्हें मार डाला. पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है.मामला थाना सिरसागंज के अहीर टोला का है. यहां 70 साल के राकेश बाबू परिवार के साथ रहते थे. इनकी मोबाइल रिपेयरिंग और घड़ी की दुकान थी जो करीब तीन साल पहले बंद हो गई थी. इनका 30 साल का बेटा उपेंद्र शराब पीने का आदी था. वह ग्रेजुएशन कर चुका है और दिल्ली की एक कूरियर कंपनी में नौकरी करता था लेकिन शराब पीने की लत के कारण वह नौकरी छोड़कर वापस घर आ गया. घरवालों ने बताया कि उपेंद्र के रोजाना शराब पीने से घर में क्लेश होता था. पिता उसे शराब पीने से मना करते थे.
रविवार सुबह भी उपेंद्र शराब पीकर आ गया और उसका अपने पिता राकेश से झगड़ा हो गया. घर में उस समय उपेंद्र की पत्नी वंदना और ससुर राकेश ही थे. पिता—बेटे के बीच झगड़े का वंदना ने बीच बचाव भी किया लेकिन उपेंद्र ने बेसबॉल के बल्ले से पिता के सिर पर कई बार मारा. गंभीर चोर होने के कारण राकेश शर्मा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े. उपेंद्र इसके बाद भी पीटता रहा. बाद में शोर मचने पर अन्य परिजन और पड़ोसी आए. परिजन राकेश शर्मा को अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी उपेंद्र शर्मा को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की. पुलिस मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई कर रही है.