आगरालीक्स…आपका आधार कार्ड आपकी जन्मतिथि का प्रमाण नहीं होगा. यूपी में लागू हुआ नियम. ये दस्तावेज साबित करेंगे अब आपकी उम्र
प्रदेश की यूपी सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अब आधार कार्ड को जन्मतिथि साति करने के लिए मान्य दस्तावेज नहीं माना जाएगा. प्रदेश सरकार ने आधार कार्ड से जुड़े इस निय को बदल दिया है. सरकार ने साफ कर दिया है कि अब आधार कार्ड को जन्म प्रमाण पत्र या जन्म तिथि के प्रमाण के तौर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा. इस संबंध में नियोजन विभाग की ओर से प्रदेश के सभी जिलों और विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं. नियोजन विभाग के विशेष सचिव अमित सिंह बंसल ने यूआईडीएआई के पत्र का हवाला देते हुए कहा कि आधार कार्ड में जन्म तिथि का कोई प्रमाणित दस्तावेज संलग्न नहीं होता, इसलिए इसे जन्म तिथि प्रमाण पत्र के रूप में नहीं माना जा सकता है. उन्होंने कहा कि सरकारी भर्तियों, पेंशन, छात्रवृत्ति, प्रमाणीकरण और अन्य कामों में अभी तक कई विभाग आधार कार्ड को उम्र साबित करने के लिए प्रयोग कर रहे थे जो अब नियमों के खिलाफ होगा. इसके लिए बर्थ सर्टिफिकेट, हाईस्कूल की मार्कशीट ही अब मुख्यत: मान्य की जाएगी.