Friday , 19 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Aaj ka Rashifal: Know what will be the effect on all zodiac signs
टॉप न्यूज़

Aaj ka Rashifal: Know what will be the effect on all zodiac signs

157

आगरालीक्स…(13 August 2021) मेष राशि के लोग​ स्त्रियों से सावधान रहें, दैत्यराज शुक्र का गोचर कन्या राशि में होने जा रहा है। जाने वृष, मिथुन सहित सभी राशियों पर क्या पडेगा असर

11 अगस्त से 6 सितम्बर तक के लिए दैत्यराज शुक्र का गोचर नीच राशि कन्या में होने जा रहा है। जिन लोगों की जन्म कुंडली में शुक्र अच्छी स्थिति में नहीं है (नीच या शत्रु राशि, अस्त) वह विशेष खयाल रखें। शुक्र भोग, एश्वर्य और विलासिता का कारण है। इसलिए इस अवधि में चरित्र को मजबूत बनाएं रखें। जिन लोगों की जन्म कुंडली में शुक्र अच्छी स्थिति में है उनके लिए ज्यादा चिन्ता नहीं है।

मेषः छठे भाव में नीच का राहू से दृष्ट शुक्र स्वास्थ्य में समस्या पैदा कर सकता है। विशेषकर उन लोगों के लिए जो मधुमेह के रोगी हैं, या जिनकी मधुमेह बार्डर लाइन पर है। मित्रों व परिवारीजनों से मनमुटाव, शत्रुता हो सकती है। स्त्रियों से सावधान रहें, मुश्किल में पड़ सकते हैं। पार्टनशिप में व्यापार है तो हानि हो सकती है। स्वास्थ्य और दाम्पत्य जीवन अच्छा बना रहे इसके लिए अपने व्यवहार को नर्म बनाएं रखें। मन और वाणी पर नियंत्रण ही समस्याओं से बचा सकता है।

वृषः राशि वालों के लिए नीच राशि का पंचम भाव में शुक्र का गोचर प्रेम सम्बंधों और बच्चों के साथ रिश्तों को खराब कर सकता है। मन भटकने के कारण प्रेम सम्बंध टूट सकता है। मन में भटकाव रहेगा। संतान के साथ मतभेद हो सकता है। अपने शौक आदि पर खर्च बढ़ कर सकते हैं। व्यवसाय के लिए ठीक है। गलत आचरण मुश्किल में डाल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है।

मिथुनः मिथुन राशि वालों के लिए चतुर्थ भाव में राहू से दृष्ट नीच राशि के शुक्र का गोचर मां के लिए समस्या पैदा कर सकता है। मां के स्वास्थ्य का खयाल रखें। साथ ही ऐसी स्थिति बन सकती है जिसमें आप माता और पत्नी दोनों के बीच पिसेंगे। वैवाहित जीवन की परेशानी बढ़ सकती है। वैवाहित जीवन में पहले से कोई परेशानी है तो मामला कोर्ट में पहुंच सकता है। नए मित्र बन सकते हैं। मान सम्मान बढ़ सकता है। नए वाहन की प्राप्ति के योग हैं। घर का माहौल खराब, लेकिन बाहर ठीक। व्यय बढ़ जाएगा। पिता के साथ भी मतभेद हो सकता है।
कर्कः मित्रों की संख्या बढ़ सकती है, जो आपके लिए समस्या भी बन सकती है। विद्यार्थी हैं तो मित्र सोच समझकर बुद्धिमानी से बनाएं। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। मेहनत करेंगे तो हर काम में सफलता के योग हैं। विदेश से व्यापारित सम्बंध हैं तो धनआगमत हो सकता है। वाहन का सुख और घर की साज सज्जा में रुचि बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा।
सिंहः वाणी पर नियंत्रण नहीं रखा तो सम्बंध और खानपान पर नियंत्रण नहीं रखा तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कुटुम्ब में भतभेद की स्थिति बन सकती है, यदि क्रोध और वामी को कड़वा रखा तो कार्यक्षेत्र में भी परेशानी आ सकती है। पहले से मधुमेह के रोगी हैं तो खान-पान का विशेष खयाल रखें। स्वास्थ्य बिगढ़ सकता है।

कन्याः कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर लग्न में ही होने से समस्या अधिक रह सकती है। भोग में वृद्धि होगी। शारीरिक रोग बढ़ सकते हैं। मान सम्मान की हानि हो सकती है। नौकरी में कोई गलत काम न करें। पिता की राय अवश्य लें। व्यापार में भी कानूनी मसले में फंस सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानी हो सकती है।
तुलाः गलत स्थान पर व्यर्थ और बेवजह के व्यय हो सकते हैं। जहां जरूरत नहीं है वहां भी व्यर्थ के खर्चे होंगे। बेवजह की शत्रुता न बढ़ाएं। व्यापारियों के लिए बाहर से धन आने की स्थिति था तो वहां से धन आने में विलम्ब हो सकता है। मनोरंजन और भोग विलास में धन व्यय होगा। शत्रुओं की संख्या और विवाद दोनों बढ़ सकता है।

वृश्चिकः धन आएगा लेकिन संचित नहीं होगा। खर्चे भी बढ़ेंगे। स्वास्थ्य में परेशानी। जीवनसाथी के साथ दिक्कत, एक्स्ट्रा मैरिटियल अफेयर, प्रेम सम्बंध में मतभेद हो सकता है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र पहले से पीड़ित है, उनके लिए समस्या अधिक रहेगी। स्त्री वर्ग से कोई परेशानी हो सकती है। सावधान रहें। विद्यार्थी हैं तो विशेषतौर पर सतर्क रहें। मान सम्मान में कमी न हो इसका ध्यान रखें। संतान के साथ दिक्कत हो सकती है।

धनुः धनु राशि वालों को बहुत सतर्क रहना होगा। कार्यक्षेत्र में विरोध झेलना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में कमी महसूस करेंगे। ससुराल पक्ष, दामपत्य जीवन और नौकरी में परेशानी। आपके अंडर में काम करने वाले लोगों से विरोध हो सकता है। व्यवसाय में परेशानी, पिता के साथ मतभेद, मां के स्वास्थ्य में परेशनी। स्त्री वर्ग का सम्मान करें। अन्यथा कोई परेशानी हो सकती है।

मकरः मकर राशि वाले लोग पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखें। सरकारी क्षेत्र से जुड़े हैं, तो सावधान रहें, कोई गलत काम किया तो पकड़े जा सकते हैं। धार्मिक कामों में अरुचि बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति के साथ शत्रुओं की स्थिति बढ़ सकती है। शत्रु वर्ग हावी हो सकता है। स्त्री व मित्र से धोखा मिल सकता है।
कुम्भः मधुमेह के रोगी हैं, तो समस्या बढ़ सकती है। जो लोग तंत्र मंत्र जैसी साधना में रुचि लेते हैं, उनके लिए लाभकारी समय है। शिक्षा के लिए भी ठीक लेकिन परिश्रम के अनुसार सफलता नहीं मिलेगी। सरकार से किसी तरह का फायदा मिल सकता है। स्त्री वर्ग का सम्मान करें।
मीनः दाम्पत्य जीवन में परेशानी बढ़ सकती है। जीवन साथी के साथ रिश्तों में कटुता, मतभेद हो सकता है। शारीरित कष्ट बढ़ सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य में परेशानी। प्रेम में हैं तो ईमानदार रहें, अन्यथा दिक्कत में आ सकते हैं। खुद का स्वास्थ भी बिगड़ सकता है।
उपायः शुक्रवार के लिए किसी भी देवी के मंदिर में जाकर धी का दीपक जलाएं। धर में श्रीसूक्त का पाठ करें।

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें 7983687201

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : This is the best time to eat mangoes in Agra, but the common man is unable to enjoy them due to high prices.

आगरालीक्स…आगरा में आम किस दाम ? आवक बढ़ने से दशहरी के भाव...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Bougainvillea vines adorn major areas of Agra, including MG Road and Yamuna Kinara Road, with colors that captivate people.

आगरालीक्स…यह कौन सा पौधा है जो शहर की सड़कों से घरों में...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Strict orders from the Agra DM: Sewerage project work must be completed before the rains, without fail…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डीएम के सख्त आदेश-बरसात से पहले हर हाल में हो...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Ice prices have risen amidst the scorching heat in Agra

आगरालीक्स…बेतहाशा गर्मी में बर्फ भी महंगी हो गई है, इसका असर जूस,...

error: Content is protected !!